4 फ़रवरी 2017 - 19:27
अमरीका के नए रक्षामंत्री, जिन्हें लोगों को मारने में मज़ा आता है।

जिस तरह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प विवादों के घेरे में हैं उसी तरह उनकी कैबिनेट भी मानसिक और मानवीय दृष्टि से संतुलित नहीं है।

जिस तरह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प विवादों के घेरे में हैं उसी तरह उनकी कैबिनेट भी मानसिक और मानवीय दृष्टि से संतुलित नहीं है। अमेरिका के नए रक्षा मंत्री जिम मटीस को उनकी बेतुकी और अमानवीय बातों के कारण आलोचना का शिकार बनना पड़ा है। मटीस ने वर्ष 2005 में सैन डियागो में दिए अपने भाषण में कहा था, 'उन्हें लोगों को मारने में मजा आता है।' मटीस ने कहा, 'लड़ाई करना काफी मजेदार है और उसके बाद चिल्लाने में और भी मजा है। ' मरीन कॉर्प्सन की मानें तो एक बार मटीस को उनकी टिप्पणियों की वजह से सलाह तक दी गई थी।
वर्ष 2010 में उस समय के अमेरिकी रक्षा सचिव रॉबर्ट गेट्स ने कहा कि जब मटीस को सेंट्रल कमांड का हेड बनाया गया तो यह उस समय लिया गया एक सही कदम था।
ग़ौरतलब है मटीस ने अभी अपने हालिया बयान में भौंकते हुए कहा था कि ईरान आतंकवादियों का सबसे बड़ा समर्थक है। जिम मैटिस ने कहा कि हमे इस मसले की अनदेखी नहीं करना चाहिए लेकिन हम अभी ईरान के जवाब में मिडिल ईस्ट में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने के बारे में विचार नहीं कर रहे है।